"पैलोटी कॉलेज में NCC दिवस"

सेंट विंसेंट पैलोटी कॉलेज एवं होली क्रॉस सीनियर सेकेंडरी स्कूल कापा ने संयुक्त रूप से  विगत 27 नवम्बर 2021 को 73 वें NCC दिवस मनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल राजवीर सिंह(प्रशासनिक अधिकारी 27 NCC बटालियन रायपुर), विशिष्ट अतिथि सूबेदार मेजर प्रथम सिंह, होली क्रास सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य फादर दिलीप लकरा, असिस्टेंट डायरेक्टर फ़ादर रोशन किन्डो, उपप्राचार्या डॉ. जी. पद्मागौरी और समस्त विभागाध्यक्ष,  प्राध्यापकगण   के साथ NCC कैडैड बड़ी संख्या उपस्थित रहे।

       सर्वप्रथम NCC  कैडेट्स के द्वारा मुख्य अतिथि को सलामी देकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात देशभक्ति  से युक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।  NCC लेने के के फायदे  तथा NCC के द्वारा यूनिफॉर्म सर्विस(पुलिस, सेना) को कैरियर के रूप में चुनने हेतु प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। महाविद्यालय के प्रतिभावान NCC कैडेट्स को मुख्य अतिथि के द्वारा पुरुस्कार दिया गया। 

  कर्नल राजवीर सिंह ने अपने उद्बोधन में  प्रशासनिक अनुभव साझा करते हुये NCC कैडेट के कार्यों  बताते हुए समेकित व्यक्तित्व विकास में NCC की भूमिका पर प्रकाश डाला। प्राचार्य मेजर डॉ. कुलदीप दुबे ने  पैलोटी की NCC गतिविधियों व उपलब्धि को बताते हुये आदर्श  कैडेड्स के आधारभूत अनुशासन/ नियम को पालन करके ही एक अच्छे नागरिक बनने में अनुशासन की महत्ता पर जोर देने की बात कहकर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किये। कार्यक्रम के अंतिम चरण में  चीफ़ ऑफिसर एस.पी. मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन दिये। कार्यक्रम की समाप्ति NCC गीत के साथ संपन्न हुई।

Style Switcher

  • Layout

    Switch layout between wide and boxed

  • Header Style

    Select the header style to preview

  • Boxed Background

    Background pattern for BOXED layout

  • Scheme Color

    Select predefined scheme color

Style Switcher

  • Layout

    Switch layout between wide and boxed

  • Header Style

    Select the header style to preview

  • Boxed Background

    Background pattern for BOXED layout

  • Scheme Color

    Select predefined scheme color